Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

19 साल के बल्लेबाज ने किया कमाल, घुमा-घुमा कर ठोक डाले ताबड़तोड़ छक्के, देखें वीडियो

PSL PZ Vs KK Haseebullah Khan1

नई दिल्ली: दुनियाभर में क्रिकेट का नया टैलेंट सामने आकर चकित कर रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट बुधवार को पाकिस्तान प्रीमियर लीग (PSL 2023) के एक मुकाबले में सामने आया। पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में जाल्मी के युवा बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने ऐसा गदर मचाया कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया। कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद हैरिस के पहले ही ओवर में आउट होने के बाद हसीबुल्लाह ने तूफान मचाते हुए करारे चौके-छक्के ठोक डाले। उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 172 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 50 रन जड़े। हसीबुल्लाह ने अपनी पारी में कई स्टाइलिश छक्के ठोके।

इमाद वसीम की गेंदों पर ठोके करारे छक्के

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक ऐसा ही नजारा सातवें ओवर में देखने को मिला। जैसे ही इमाद वसीम ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली, इमाद ने घुटना मोड़ा डीप बैकवर्ड की ओर करारा छक्का ठोक डाला। इसके तुरंत बाद हसीबुल्लाह ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए और पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर कड़क छक्का ठोक डाला। इमाद की गेंदों पर ताबड़तोड़ छक्के ठोकने वाले हसीबुल्लाह 10वें ओवर में तबरेज शम्सी का शिकार बने। शम्सी की गेंद पर बेन कटिंग ने उन्हें कैच कर पवेलियन भेजा।

कौन हैं हसीबुल्लाह खान

बाएं हाथ के बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान पाकिस्तान के पिशीन में जन्मे हैं। वे पाकिस्तान के लिए अंडर-16 और अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। हाल ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में धमाल मचाया था। खान ने अब तक फर्स्ट क्लास के 10 मैचों में 416, लिस्ट ए के 24 मैचों में 1165 और टी-20 के 10 मैचों में 224 रन जड़े हैं। लिस्ट ए में उनका औसत 50 से ज्यादा का है। कहना गलत नहीं होगा कि ये युवा बल्लेबाज अपने क्लास के दम पर करियर में काफी आगे जाएगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now