Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

41 साल के शोएब मलिक कब लेंगे संन्यास? क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

Shoaib Malik Retirement

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में हिस्सा ले रहे हैं। 41 साल के शोएब अपनी बल्लेबाजी से नए कीर्तिमान भी गढ़ रहे हैं। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 2 बल्लेबाज हैं। उनके नाम 12 हजार से ज्यादा रनों का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि उनकी उम्र और पाकिस्तान टीम में लंबे समय से जगह न मिल पाने के कारण कहा जा रहा है कि वह जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। अब क्रिकेटर ने संन्यास के सवाल पर चुप्पी तोड़ दी है।

कम से कम 15,000 रन बनाना चाहता हूं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मलिक का कहना है कि वह संन्यास लेने से पहले कम से कम 15,000 टी20 रन बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह तब तक खेलना चाहते हैं। 41 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, “अभी मैं क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। जब मैदान में उतरना मेरे लिए बोझ जैसा लगने लगेगा, तो मैं हर प्रारूप से संन्यास ले लूंगा।”

पहली जीत ने आत्मविश्वास दिया

लीग में कराची किंग्स के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए स्टार क्रिकेटर ने कहा कि दो मैच ऐसे थे जो टीम को जीतने चाहिए थे। मलिक ने कहा, ‘दो मैचों में मिली हार मुझे व्यक्तिगत तौर पर असहज कर रही थी।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ उनकी पहली जीत ने किंग्स को बहुत आत्मविश्वास दिया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो भूमिका दी जाएगी, उसके अनुसार वह निभाने की कोशिश करेंगे।

जितनी तारीफ की जाए कम है

कुछ समय पहले सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरें सामने आई थीं। दोनों ने इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। सानिया ने मंगलवार को अपने करियर का आखिरी मैच खेला। शोएब ने सानिया के आखिरी मैच पर प्रतिक्रिया देकर कहा- “सानिया का टेनिस में शानदार करियर रहा है और इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।” मलिक ने कहा कि उन्होंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now