Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अबे यार…सिराज हुए बोल्ड, रोहित का बन गया मुंह, देखें वीडियो

IND Vs AUS Rohit Sharma Mohammed Siraj1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 76 रन बनाने होंगे। इससे पहले दूसरे दिन टीम इंडिया महज 163 रन बनाकर आउट हो गई। बीच मैच में रोहित शर्मा चर्चा का विषय बने रहे।

ड्रेसिंग रूम बना चर्चा का विषय

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, खिलाड़ियों को डेफेंसिव मोड में खेलते हुए कप्तान ड्रेसिंग रूम में बिफर गए। उन्होंने तुरंत ईशान किशन को बुलाया और पुजारा व अक्षर पटेल को आक्रामक बैटिंग करने का मैसेज भेज दिया। कप्तान का मैसेज पाकर पुजारा ने छक्का तो ठोक दिया, लेकिन वे थोड़ी ही देर बाद आउट हो गए। इसके बाद कप्तान की मंशा भांपकर सिराज ने भी छक्का ठोकने की कोशिश की, लेकिन वे फेल साबित हुए।

आउट हुए सिराज तो रोहित शर्मा का बन गया मुंह

सिराज लास्ट विकेट के रूप में खेल रहे थे। उन्होंने 6 गेंदें तो जैसे-तैसे निकाल लीं, लेकिन लायन की गेंद पर वे बड़ा शॉट लगाने क्रीज से काफी दूर आ गए। सटीक लाइन पर पड़ी बॉल सीधे स्टंप में घुसी और गिल्लियां बिखेर गई। सिराज को इस तरह आउट होता देख कप्तान रोहित शर्मा निराश हो गए। उन्होंने अपने दोनों हाथ मुंह पर लगाए और आंखें बंद कर लीं। रोहित का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। आखिरकार टीम इंडिया सस्ते में आउट हो गई।

चेतेश्वर पुजारा ने खेली शानदार पारी

इंदौर की मुश्किल पिच पर टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 142 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 59 रन ठोके। श्रेयस अय्यर 26 और कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए। बहरहाल, तीसरा दिन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा। देखना होगा कि 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया कैसा प्रदर्शन करती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now