Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अच्छा-खासा खेल रही थीं जेमिमा रोड्रिग्स, ये गलती पड़ गई भारी, देखें वीडियो

IND W Vs AUS W Jemimah Rodrigues

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांच का वो नजारा दिखा जिसे देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की 3 बल्लेबाज महज 28 रन पर आउट हो गईं, फिर चौथे नंबर पर आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। जेमिमा ने एक के बाद एक कई स्टाइलिश चौके ठोके। वह टीम को जीत दिलाने के लिए आगे बढ़ रही थीं कि उनकी एक गलती भारी पड़ गई।

बाहर जाती बॉल को किया टच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 11वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया ने 10 ओवर में 93 रन बना लिए थे। 11वें ओवर में डार्सी ब्राउन की पहली गेंद पर जेमिमा ने शानदार चौका कूट डाला। अपने तेवर दिखा रहीं जेमिमा खतरनाक बनती जा रही थीं कि डार्सी ने अगली ही गेंद पर उन्हें गच्चा दे दिया। डार्सी ने दूसरी बॉल को बाउंसर फेंक दिया, जिस पर जेमिमा ने कट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूकीं और विकेटकीपर एलिसा हीली को कैच दे बैठीं। जेमिमा इस कैच के बाद काफी निराश नजर आईं।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 173 रनों का लक्ष्य

इस मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाई और शानदार बैटिंग का नजारा दिखा दिया। टीम इंडिया ने हालांकि आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी, लेकिन अहम मुकाबले में 5 रन से हार गई। इस तरह टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now