Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘अद्भुत’…Khawaja ने हवा में उड़कर लपक लिया असंभव कैच

New Project248

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इंदौर टेस्ट में उस्मान ख्वाजा ने एक असंभव कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है। श्रेयस का मिचेल स्टार्क की गें पर फ्लिक शॉट खेलकर चौका बटोरने की कोशिश की थी, लेकिन प्वाइंट एरिया में खड़े उस्तान ख्वाजा ने हवा में उड़ते हुए अद्भुत कैच पकड़कर श्रेयस अय्यर के सपनों पर पानी फेर दिया। इस कैच को देखर सभी हैरान हर गए।

श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर आउट हुए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने 27 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दरअसल, टीम इंडिया के लिए मुश्किल स्थिति में अय्यर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ख्वाजा के शानदार कैच के बाद उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 38वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने श्रेयस अय्यर को ख्वाजा के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को पांचवा बड़ा झटका दिया।

ख्वाजा ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा अद्भुत कैच

दरअसल, श्रेयस अय्यर ने जब फ्लिक किया तो गेंद ख्वाजा के काफी दूर से निकल रही थी, लेकिन चतुर चालाक ख्वाजा ने उस पर झपट्टा मारा और अपनी बांयी तरफ गोता लगाते हुए हवा में ही एक अद्भुत कैच लपक लिया। जिसे देख अंपायर और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी हैरान रह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंदौर टेस्ट का लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत पहली पारी में 109 रन पर आलआउट हुई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 197 रनों बनाए और 88 रनों की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। भारत इस मुकाबले में खबर लिखे जाने तक 40 रनों की लीड ले चुकी है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now