Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आदिल रशीद ने स्टुअर्ट ब्रॉड को पछाड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

BAN Vs ENG Adil Rashid Record

नई दिल्ली: बांग्लादेश-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने श्रंखला पर कब्जा जमा लिया है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने 132 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 326 रन बनाए। जिसका पीछा करने में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। इस मुकाबले में जहां एक ओर इंग्लैंड के प्लेयर सैम कुरेन ने अपना हरफनमौला प्रदर्शन दिखाया तो आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटका डाले। इसी के साथ रशीद ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

स्टुअर्ट ब्रॉड को पछाड़ तीसरे गेंदबाज बने रशीद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रशीद 4 विकेट लेते ही वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। उनके नाम 124 मैचों की 118 ईनिंग में 181 विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ा। ब्रॉड के नाम 121 मैचों में 178 विकेट दर्ज हैं। रशीद ने 179 वां विकेट लेते ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व गेंदबाज डेरेन गफ दूसरे स्थान पर हैं।

डेरेन ने 158 मैचों की 155 ईनिंग में 234 विकेट चटकाए थे। वहीं शीर्ष पर जेम्स एंडरसन का नाम दर्ज है। एंडरसन ने 194 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो आदिल रशीद दुनियाभर के गेंदबाजों में 54 वें स्थान पर हैं। इस मामले में शीर्ष पर श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं। उनके नाम 350 मैचों की 341 ईनिंग में 534 विकेट दर्ज हैं।

सैम कुरेन का ब्लॉकबस्टर शो

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन ने ब्लॉकबस्टर शो दिखाया। उन्होंने पहले 19 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 33 रन जड़े तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी में भी कमाल किया। कुरेन ने 6.4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने एक मेडिन ओवर भी फेंका।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now