Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अगले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान

New Project131

Border Gavaskar Trophy 2023: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद बीसीसीआई ने सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है। खराब फॉर्म में चल रहे उप-कप्तान केएल राहुल (Kl Rahul) को आखरी 2 टेस्ट में भी जगह मिली है। जबकि रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज किए गए जयदेव उनादकट की वापसी भी हुई है। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने आज ही दिल्ली टेस्ट को 6 विकेट से अपने नाम किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर बार चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही BGT पर भारत का कब्जा बरकरार रहना तय हो गया। इस सीरीज में अभी दो टेस्ट मैच बाकी हैं और ऑस्ट्रेलिया इन दोनों को जीतकर 2-2 की बराबरी कर सकता है।

आखिरी 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now