Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अहमदाबाद में दो पिच तैयार कर रही BCCI? चौथे टेस्ट से पहले बड़ा ड्रामा

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस सीरीज में पिच को लेकर खूब हो हल्ला हुआ। नागपुर से लेकर इंदौर तक हर दिन पिच को लेकर चर्चा हुई। पहला दो टेस्ट मैच जीतने के बाद इंदौर में भारत को हार मिली। अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का आखिरी मैच 9 मार्च से शुरू होगा। मैच से ठीक 2 दो दिन पहले अहमदाबाद के मैदान में दो पिच देखने को मिला। जिसे देख हर कोई चौक गया।

अहमदाबाद में दिखे दो पिच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए मैच में खतरनाक टर्न देखने को मिला। मैच के छठे ओवर से गेंद स्पिन करने लगी। कंगारुओं ने नौ विकेट से यह मैच जीत लिया। लेकिन आईसीसी ने पिच को खराब बताया और रेटिंग गिरा दी। अब पिचों की आलोचना के बीच अहमदाबाद में अलग नजारा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। जिसमें दो पिच दिख रही हैं।

ICC ने इंदौर की पिच को खराब रेटिंग दी

क्या क्यूरेटर दो पिच तैयार रख रहे हैं? क्या उन्होंने अभी तक 22 गज पर फैसला नहीं किया है? ये सारे सवाल खडे़ हो रहे हैं। बता दें किभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टेस्ट में तीन दिनों में ही 31 विकेट गिरे थे, जिसके बाद नतीजा निकल आया था। मैच के बाद आईसीसी के पैनल ने पिच को खराब रेटिंग दी थी। अब बीसीसीआई के फैसले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि ‘हम पिच का जायजा लेंगे और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि पिच को खराब रेटिंग दी गई।

आईसीसी ने इंदौर की पिच को सूखा बताया था। उनका तर्क था कि इस पिच पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलन नहीं बनता है। क्योंकि पिच शुरुआत से ही स्पिनरों के पक्ष में थी। पिच की सतह जल्दी टूट गई थी। जिससे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now