Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अहमदाबाद में जीत के साथ इतिहास रच देगी टीम इंडिया….

New Project 18

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च से गुजरात के अहमदाबाद में खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों के आखिरी मुकाबला में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेगी। आखिर क्या होगा ये उपलब्धि, नीचे विस्तार से जानिए…

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, टीम इंडिया के पास घर में लगातार 16वां टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है। अपने घर में भारतीय टीम ने 2013 के बाद से अब तक लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीती हैं। अब यदि अहमदाबाद में टीम इंडिया जीतती है तो इतिहास रच देगी और घर में लगातार 16 टेस्ट सीरीज जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम बन जाएगी। दुनिया में कोई भी दूसरी टीम घर पर लगातार 10 से ज्यादा टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस मामले में भारत पहले ही नंबर एक टीम है।

लिस्ट में शामिल हैं ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज

अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर मौजूद हैं, जिसने दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती हैं। वहीं, वेस्टइंडीज ने घर पर लगातार 8 टेस्ट सीरीज जीती हैं। फिलहाल भारत लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीतकर टॉप पर मौजूद है।

भारत को घर पर हराना बहुत ही मुश्किल

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम को घर में हराना बहुत मुश्किल है। भारतीय स्पिनर्स अपने घर में घातक साबित होते हैं। इनके सामने बड़े से बड़े बल्लेबाज बेबस हो जाते हैं। यही वजह है कि टीम इंडिया ने साल 2013 से घर पर लगातार जो 15 टेस्ट सीरीज जीती हैं। इन 15 में से 9 सीरीज में तो विपक्षी टीम को क्लीन स्वीप किया है।

टीम इंडिया ने घर में 45 में से 36 टेस्ट जीते

इतिहास के पन्ने पलटने पर पता चलता है कि पिछले 10 सालों में भारत में घर पर 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 36 में जीत दर्ज की है। वहीं, सिर्फ 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हाल

अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। पहला और दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था, जबकि इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की। अब आखिरी टेस्ट अहमदाबाद में खेला जाना है, जिसे जीतकर भारत WTC के फाइनल में क्वालीफाई करना चाहेगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now