Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अहमदाबाद टेस्ट में बल्लेबाजी करने क्यों नहीं उतरे Shreyas Iyer? जानें वजह

New Project 6

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को कमर में दर्द उठ गया है और उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा स्कैन के लिए ले जाया गया है।

श्रेयस अय्यर को लेकर बीसीसीआई ने जारी किया अपडेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि श्रेयस अय्यर भारतीय टेस्ट टीम के एक महत्वपूर्ण भाग हैं। वे हर कंडीशन में शानदार पारी खेलते हैं और टीम को जीत दिला देते हैं। ऐसे में रवींद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद जब वे मैदान पर नहीं उतरे तो सभी के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर वे कहां हैं। अब उन्हें लेकर बीसीसीआई ने एक अपडेट जारी किया है।

बीसीसीआई के मुताबिक श्रेयस अय्यर को तीसरे दिन की समाप्ति के बाद से ही बैक में दर्द की समस्या होने लगी जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें तुरंत अपनी निगरानी में रखा। फिलहाल वे स्कैन के लिए गए हैं और उनका इस टेस्ट में फिर से वापसी करने पर संशय बना हुआ है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया को नुकसान हो सकता है।

मैच का लेखा- जोखा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक बल्लेबाजी की। पहली पारी में कंगारू टीम ने 480 रन बनाए हैं। वहीं टीम इंडिया की बल्लेबाजी अभी जारी है। भारत ने अभी तक 4 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now