Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आज शादी के बंधन में बंधेंगे हार्दिक-नताशा, उदयपुर पहुंचे विराट-अनुष्का और KGF स्टार यश

Hardik Pandya Wedding

Hardik Pandya Wedding: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और टी20 के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मंगलवार (14 फरवरी) को वैलेंटाइन डे पर शादी करने जा रहे हैं। इस शादी के लिए उनके दोस्त और रिश्तेदार उदयपुर पहुंच गए हैं। हार्दिक और नताशा की शादी उदयपुर में होगी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उदयपुर पहुंचे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विराट कोहली औऱ अनुष्का शर्मा उदयपुर पहुंच गए हैं। मंगलवार सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों कैजुअल लुक में थे।

केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को भी मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ने हाल में ही शादी की है। अपनी शादी से पहले हार्दिक पांड्या और पत्नी नताशा स्टेनकोविक अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच गई हैं।

हार्दिक पांड्या की शादी में KGF स्टार यश भी पहुंचे गए हैं। वहीं भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच की शादी के लिए उदयपुर में मौजूद हैं।

हार्दिक दोबारा क्यों कर रहे हैं शादी?

हार्दिक और नताशा ने 31 मई, 2020 में शादी की थी। उस समय कोरोना चल रहा था। तब दोनों ने कोर्ट मैरिज के ज़रिए एक दूसरे को अपनाया था। अब ये कपल अपनी शादी को लेविश और ग्रैंड अंदाज़ में करने जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now