Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आखिरी ओवर में बनाने थे 4 रन, पलट गई बाजी, w, w, w, w, w, देखें Video

Cricket Australia: क्रिकेट के खेल में कब बाजी पलट जाती है पता नहीं चलता। जो टीम मैच जीत रही होती है वह हार जाती है और हारती दिख रही टीम मैच जीत जाती है। ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जहां महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंट में एक मैच में आखिरी ओवर में बाजी पलट गई।

4 रन बनाने में गिरे 5 विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया महिला घरेलू क्रिकेट लीग में साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में आखिर वक्त में सबकुछ बदल गया। होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी ओवर में साउथ ऑस्ट्रेलिया को 4 रनों की जरुरत थी, जबकि उसके पास 5 विकेट बचे हुए थे। इस लिहाज से साउथ ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की मानी जा रही थी, लेकिन तस्मानिया ने आखिरी वक्त में बाजी पलट दी और साउथ ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरा दिए।

3 विकेट 2 रन आउट

साउथ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 4 रनों की जरुरत थी। वहीं तस्मानिया की तरफ गेंदबाज साराह कोयटे आखिरी ओवर डालने आई। जहां उन्होंने अपने ओवर में तीन विकेट झटक लिए, जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हो गए। इस तरह आखिरी ओवर में पांच विकेट लेकर तस्मानिया ने हारी हुई बाजी जीत में पलट दी।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महिला घरेलू क्रिकेट लीग में तस्मानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन बारिख के चलते मैच 47 ओवर का कर दिया गया। साउथ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 47 ओवर में डकवर्थ-लुईस मेथड के तहत 242 रन बनाने थे। ऐसे में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में 241 रन ही बना पाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now