Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अक्षय की फिल्म ने Box Office पर टेके घुटने

Selfiee BO Collection Day 6

Selfiee Box Office Collection Day6: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सेल्फी अपनी लागत से आधा भी कमाने में नाकाम होती नजर आ रही है। अगर फिल्म के बीते पांच दिनों की बात करें तो सेल्फी का कुल कलेक्शन 12.70 करोड़ रुपये रहा है।

छठे दिन सेल्फी ने किया 1 करोड़ का बिजनेस

साथ ही फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 13.70 करोड़ रुपये हो गया है।

बुरी तरह फ्लॉप हुई सेल्फी 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की इस साल की पहली रिलीज ‘सेल्फी’ (Selfiee Box Office Collection Day 6) भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। साथ ही अगर फिल्म के पिछले पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था।

फिल्म का कलेक्शन

साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया। चौथे दिन अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी महज 1.3 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर पाई। साथ ही सेल्फी ने पांचवे दिन भी महज 1.10 करोड़ रुपये की ही कमाई की हैं।

यह भी पढ़ें –

बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हुई सेल्फी 

बताते चलें कि अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म ‘सेल्फी’ ने एक्टर की भी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे पहले भी एक्टर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। जिसमें सेल्फी से लेकर बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतू तक शामिल है। साथ ही अगर सेल्फी के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म सेल्फी 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई और बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हो चुकी है।

150 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

इसके साथ ही फिल्म ‘सेल्फी’ मलायलम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। साथ ही ओरिजनल फिल्म सुपर-डुपर हिट रही, लेकिन 150 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘सेल्फी’ का बुरी तरह दिवाला निकल चुका है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now