Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अंपायर के डिसिजन पर भड़क गए रोहित शर्मा, बल्ले में मुक्का मारकर लिया DRS, देखें वीडियो

IND Vs AUS Rohit Sharma DRS1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से दिल्ली में दूसरे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 78.4 ओवर में 263 रन पर ढेर कर दिया। हालांकि पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा अंपायर के गलत फैसले का शिकार हो गए।

नौवें ओवर में दिखा नजारा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा पहले दिन के लास्ट और भारतीय पारी के नौवें ओवर में देखने को मिला। नाथन लायन 9वां ओवर डालने आए तो तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा गच्चा खा गए। लायन की टर्न लेती बॉल रोहित के पैर से टकराई और शॉर्ट लेग पर लाबुशेन ने कैच पकड़ लिया। हालांकि बॉल लेग स्टंप से बाहर थी ऐसे में एलबीडब्ल्यू का कोई चांस नहीं था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खेमे को लगा कि बॉल बैट से टकरा कर गई है।

कमेंटेटर भी हंसे

ऐसे में लायन की अपील पर अंपायर ने आउट का डिसिजन दे दिया। अंपायर का ये डिसिजन देखकर रोहित शर्मा भड़क गए। उन्होंने अपने बल्ले पर मुक्का मारा और डीआरएस की अपील कर दी। कप्तान का रिव्यू लेने का ये अंदाज देख कमेंटेटर भी हंस दिए। हालांकि अल्ट्राएज में साफ नजर आया कि बॉल ने बल्ले को छूकर नहीं निकली थी। ऐसे में रोहित आउट होने से बच गए।

मोहम्मद शमी ने चटकाए 4 विकेट

बहरहाल, पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया बिना विकेट खोए 9 ओवर में 21 रन बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर पवेलियन लौटाने में मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का बड़ा योगदान रहा। मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए तो वहीं रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट निकाले। रोहित शर्मा 34 गेंदों में 13 और केएल राहुल 20 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now