Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ashwin और अक्षर पटेल से Nathan Lyon ने की विशेष मांग

IND Vs AUS Ravichandaran Ashwin Nathan Lyon Axar Patel

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 9 मार्च से खेला जाएगा। इसका आयोजन देश के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। ये मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए भी जीतना जरूरी है और इसके लिए टीम पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अब तक इस सीरीज में उनके लीड गेंदबाज नाथन लायन का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। लायन ने इंदौर टेस्ट में 10 से भी ज्यादा विकेट झटके थे और टीम को जीत दिलाई थी। लायन गेंदबाजी तो बढ़िया करते हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी बेहद खराब है और इसे लेकर वे परेशान है। उन्होंने इसके लिए रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल से मदद मांगी है।

अश्विन- अक्षर से बल्लेबाजी सीखना चाहते हैं लायन

दरअसल भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल गेंदबाजी तो शानदार करते ही हैं साथ ही उनकी बल्लेबाजी में भी दमखम दिखाई देता है। इन दोनों की बल्लेबाजी के चलते भारतीय टीम को गहराई मिलती है। दोनों ने ही इस सीरीज में कई शानदार पारियां खेलकर टीम को बचाया है।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन भी इससे प्रभावित हैं और वे बल्लेबाजी सीखना चाहते हैं। अनप्लेयेबल पोडकास्ट के एपिसोड में बोलते हुए उन्होंने कहा कि- मैं अश्विन और अक्षर पटेल से बल्लेबाजी सीखना चाहता हूं। इसके बाद वे हंसते भी हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वे नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की प्रेक्टिस कर रहे हैं।

अहमदाबाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, माइकल कुहनेमैन

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now