Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आउट या नॉटआउट, विराट कोहली के LBW मामले में क्या कहता है MCC का नियम, जानिए

IND Vs AUS Virat Kohli LBW

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली के विकेट पर जमकर बवाल हो गया। शनिवार को 44 रन बनाकर खेल रहे कोहली अंपायर के विवादास्पद फैसले का शिकार हो गए। कोहली को 50वें ओवर में अंपायर नितिन मेनन ने आउट करार दिया। जब कोहली ने डीआरएस लिया, तो इसमें नजर आया कि बॉल बैट और पैड से एकसाथ टकराई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी नितिन मेनन के फैसले को बरकरार रखा और आखिरकार कोहली को पवेलियन लौटना पड़ा। कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने 74 और रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन की पारी खेली, लेकिन पूरी टीम 262 रन पर आउट हो गई। कोहली के इस एलबीडब्ल्यू मामले पर क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का नियम क्या कहता है, आइए जानते हैं।

बॉल बैट और पैड से एकसाथ टकराए तो क्या है नियम?

एमसीसी ने एलबीडब्ल्यू के इस नियम को 36.2.2 के जरिए परिभाषित किया है। इसके अनुसार, यदि गेंद बल्लेबाज के बल्ले और शरीर से एक साथ संपर्क करती है, तो इसे गेंद को पहले बल्ले से छूना माना जाएगा। यानी गेंद को पहले बल्ले से छूना मानकर नॉटआउट करार दिया जाएगा। इस तरह कोहली नियमानुसार नॉटआउट होते, लेकिन फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर के गलत डिसिजन के चलते कोहली को अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद पवेलियन लौटना पड़ा। देखना होगा कि इस मामले में आईसीसी कितना दखल देती है।

virat kohli LBW
virat kohli LBW

ऑस्ट्रेलिया ने ली 62 रनों की लीड

बहरहाल, दूसरे दिन मुकाबला काफी रोचक हो चला है। टीम इंडिया 262 रन पर आउट हुई तो ऑस्ट्रेलिया को 1 रन की लीड मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को 6 रन पर पवेलियन भेजा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया कुल 62 रनों की लीड लेकर मैदान में उतरेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now