Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Axar Patel ने मारा जोरदार छक्का, खुद नहीं हुआ यकीन

Axar Patel Hit A Six Off Nathan Lyon Watch Video

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की हालत पतली नजर आ रही है। दूसरी पारी में भी भारतीय टीम 163 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने कंगारू टीम को जीत के लिए 76 रनों का टारगेट दिया है। दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने भी किला लड़ाने की पूरी कोशिश की।

अक्षर पटेल ने मारा जबरदस्त छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अक्षर पटेल ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन कंगारू गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज फिर पस्त नजर आए। हालांकि अक्षर पटेल ने एक शानदार छक्का लगाया। दरअसल, अक्षर पटेल ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधी बाउंड्री के पार चली गई, जिस पर उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ कि यह शॉट छक्के में तब्दील हो गया है।

इधर क्लिक करके देखिए अक्षर पटेल का छक्का

अक्षर ने खेली 15 रनों पारी

अक्षर पटेल ने नाबाद 15 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने केवल एक ही छक्का लगाया। लेकिन वह संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी भारत का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। केवल चेतेश्वर पुजारा ने 59 रनों की पारी खेली।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now