Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बाबर आजम को इस बॉलर ने दिया चैलेंज, कहा- विराट कोहली का विकेट लेना है, देखें Video

Psl 2023 Haris Rauf Challenge Babar Azam And Virat Kohli

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम का बल्ला जमकर बोल रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान के एक बॉलर ने बाबर आजम को चैलेंज दिया है। जबकि उन्होंने टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद उनका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली का विकेट लेना बाकी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हारिस रऊफ मजेदार अंदाज में बाबर आजम को आउट करने का चैलेंज देते नज आ रहे हैं। वहीं वीडियो में हारिस कहते हुए नजर आ रहे हैं अभी विराट कोहली का और आपका विकेट लेना बाकी है, जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को तो उन्होंने दो-तीन बार मिस करवाया है।

बता दें कि दोनों के बीच यह बातचीत पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच हुए मुकाबले के बाद हुई है। इस दौरान बाबर आजम ने हारिस रऊफ से मजाक में कहा कि प्रैक्टिस सेशन में जितनी बार आउट किया है, उसकी भी गिनती कर सकते हैं, जिस पर हारिस ने कहा कि मैच वाला नहीं गिनना है। दोनों के बीच यह बातचीत जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विराट ने लगाए थे छक्के

बता दें कि हारिस रऊफ ने अब तक कभी भी विराट कोहली को आउट नहीं किया है। बल्कि हाल ही में 2022 में हुए टी-20 विश्वकप में विराट कोहली ने हारिस रऊफ को दो शानदार छक्के लगाकर हारा हुआ मैच भारत की छोली में ला दिया था। हालांकि हारिस रऊफ की गिनती फिलहाल विश्व और पाकिस्तान के शानदार गेंदबाजों में होती है। उन्होंने विश्व के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now