Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बाबर आजम ने Hassan Ali को मारने के लिए खदेड़ा, बैट लेकर पीछे भागे, देखें वीडियो

PSL 2023: गुरुवार को पेशावर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग मुकाबले के दौरान बाबर आज़म ने हसन अली को मारने के खदेड़ दिया। बाबर आजम बैट लेकर हसन अली मारने जा रहे थे। दरअसल, मैच के दौरान बाबर आजम ने विपक्षी टीम के गेंदबाज हसन अली पर बैट उठा लिया और रन लेने के दौरान उसे मारने के लिए दौड़े।

हसन अली को मारने दौड़े बाबर आजम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि, यह सब दोनों के बीच हंसी मजाक का हिस्सा था। हुआ ये कि, हसन अली की गेंद पर बाबर आजम ने शॉट लगाया और रन लेने के लिए दौड़े। हसन अली बाबर आजम के रास्ते में आ रहे थे। इस दौरान बाबर ने अपना बैट उठाया और उन्हें मारने का इशार किया। यह देखकर हसन अली कवर की ओर भाग गए।

बाबर आजम की पारी गई बेकार

बता दें कि हसन अली ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। जालमी के लिए बाबर ने सर्वाधिक 75 रन बनाए, लेकिन इस्लामाबाद की ओर से अपनी टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। प्रतियोगिता में पेशावर जाल्मी के लिए यह दूसरी हार थी। इस जीत के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं पहले स्थान पर काबिज मुल्तान सुल्तांस के पांच मैचों में आठ अंक हैं। पेशावर जाल्मी के 4 मैच में 4 अंक हैं। वह चौथे स्थान पर है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now