Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘बदल गया जीने का अंदाज…’, एक्सीडेंट के बाद पहली बार आया Rishabh Pant का बयान

Rishabh Pant2

नई दिल्ली: पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट का सामना कर चुके टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। मुंबई के हॉस्पिटल में इलाज करा रहे पंत ने कुछ दिनों पहले ही बैसाखी के सहारे चलते हुए अपनी फोटो पोस्ट की थी। अब उनका एक इंटरव्यू सामने आया है। हालांकि पंत के तीन लिगामेंट में लगी चोट के बाद आईपीएल 2023 के अगले सीजन के लिए पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को उनकी जगह नया कप्तान बनाना होगा। पंत ने इंटरव्यू में कहा- ” भगवान की कृपा और मेडिकल टीम के सहयोग से मैं बहुत जल्द पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा।”

अपने जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने लगा हूं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आईएएनएस के साथ इंटरव्यू में पंत ने उन बदलावों के बारे में बात की, जिनसे उन्हें हाल ही में निपटना पड़ा है। उन्होंने कहा- मेरे लिए यह कहना मुश्किल है कि मेरे आस-पास सब कुछ अधिक सकारात्मक या नकारात्मक हो गया है। हालांकि, मैं अपने जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने लगा हूं। आज मैं जिस चीज को महत्व देता हूं वह अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना है। हम अपनी दिनचर्या में उन छोटी-छोटी चीजों को शामिल कर सकते हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आज हर कोई कुछ खास हासिल करने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है, लेकिन हम उन छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना भूल गए हैं जो हमें हर दिन खुशी देती हैं।

ब्रश करने के साथ-साथ धूप में बैठने से खुशी मिलती है

पंत ने आगे कहा- विशेष रूप से मेरे एक्सीडेंट के बाद मुझे हर दिन अपने दांतों को ब्रश करने के साथ-साथ धूप में बैठने में भी खुशी मिलती है। अपने गोल्स को पाने के लिए प्रयास करते समय ऐसा लगता है जैसे हमने जीवन में नियमित चीजों को महत्व नहीं दिया है। मेरा सबसे बड़ा अहसास और संदेश यह होगा कि हर दिन ब्लेस्ड महसूस करना भी एक आशीर्वाद है। यही वह मानसिकता है जिसे मैंने अपने सेटबैक के बाद से अपनाया है। यह अपने रास्ते में आने वाले हर पल का आनंद लेने में मेरे लिए एक सीख है।

क्रिकेट को मिस करते हैं पंत 

पंत की दिनचर्या में अब एक दिन में फिजियोथेरेपी के तीन सेशन शामिल हैं। उन्होंने कहा- मैं रोज फ्रूट्स और फ्लूइड्स पर रहता हूं। मैं कुछ समय के लिए धूप में बैठने की भी कोशिश करता हूं। यह तब तक जारी रहेगा जब तक मैं ठीक से नहीं चलने लग जाता। पंत क्रिकेट को मिस करते हैं। उन्होंने कहा- मेरा जीवन सचमुच इसके चारों ओर घूमता है, लेकिन मैं अब अपने पैरों पर खड़ा होने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं वह करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। पंत की गैरमौजूदगी में उनकी कप्तानी कौन करेगा, इस पर कैपिटल्स को अभी फैसला लेना है। आईपीएल 2023 का उनका पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now