Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बलंडेल ने कूदकर पकड़ा James Anderson का कैच, न्यूजीलैंड ने 1 रन से जीता रोमांचक मैच, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 2nd Test James Anderson Tom Blundell

ENG vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब सामाप्त हो गया है। इस मैच को न्यूजीलैंड ने रोमांचक तरीके से मात्र 1 रन से जीत लिया है। मैच में एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन टीम साउदी की टीम ने हार नहीं मानी और जेम्स एंडरसन का आखिरी विकेट लेकर मैच को एक रन से जीत लिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को 1-1 की बराबरी से समाप्त किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मैच में जीत के लिए दूसरी पारी में इंग्लैंड को 258 रन चाहिए थे जिसका पीछा करते हुए टीम ने अच्छी शुरुआत की हालांकि बाद में विकेट गंवाना शुरू कर दिए। जिसके बाद जो रूट ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत के करीब ले गए लेकिन ये काफी नहीं रहा और उनके आउट होने के बाद पारी लड़खड़ाने लगी और अंत में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

निल वेगनर की गेंद पर बलंडेल ने पकड़ा बेहतरीन कैच

दरअसल मैच में इंग्लैंड को 75वें ओवर में जीत के लिए मात्र 2 रन चाहिए थे। ओवर की पहली गेंद वेगनर ने शानदार डाली जिसे एंडरनस मिस कर गए। वहीं दूसरे गेंद लेग साइट पर चली गई जिसे एंडरसन ने बल्ले से छेड़ दिया। एंडरसन को लग रहा था कि वह चौके की ओर चली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने उल्टी दिशा में कूदकर एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ लिया और न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। इस कैच के बाद एंडरसन हैरान रह गए और दो पल के लिए क्रीज पर ही खड़े रहे वहीं न्यूजीलैंड की टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now