Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया, याद आया डेढ़ साल पुराना मैच

BAN Vs ENG T20

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। जिस बांग्लादेश का सफर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में संघर्ष के साथ खत्म हुआ, उसी टीम ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धो डाला। जी हां, गुरुवार को चटोग्राम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश ने धमाकेदार जीत दर्ज कर दुनिया को दंग कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने ये मुकाबला 18 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने अनोखी जीत का रिकॉर्ड बनाया।

डेढ़ साल पुराना मैच आया याद

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बांग्लादेश इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेल रही है। इसके पहले ही मैच में बांग्लादेश ने शानदार जीत हासिल की। खास बात यह है कि बांग्लादेश-इंग्लैंड के बीच ये केवल दूसरा टी-20 इंटरनेशनल है। इससे पहले बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ अक्टूबर 2021 में सिर्फ एक टी-20 मैच खेला था। जिसमें इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इस तरह बांग्लादेश ने क्रिकेट जगत को लगभग डेढ़ साल पुराने मैच की याद दिला दी। बांग्लादेश ने अब इस मुकाबले में जीत दर्ज कर डेढ़ साल पुराना बदला ले लिया।

ये भी बन रहे संयोग

बांग्लादेश की इस अनोखी जीत के पीछे कई संयोग बन रहे हैं। जहां 8 साल बाद रोनी तालुकदार की वापसी हुई है तो वहीं श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर उपुल चंडिका हाथुरूसिंघा भी हेड कोच बनकर लौटे हैं। वह श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इससे पहले हाथुरूसिंघा ने 2014 से 2017 के बीच बांग्लादेश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया था। इस मैच में बांग्लादेश के लिए 22 साल के बल्लेबाज तौहीद हृदय ने डेब्यू किया।

बांग्लादेश की जीत के हीरो

पहले बांग्लादेश की ओर से लगभग सभी गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। जिससे इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। हसन महमूद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं शाकिब-अल-हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद और नसूम अहमद ने एक-एक विकेट निकाला। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरे बल्लेबाज नजमुल हुसैन शंटो 30 गेंदों में 8 चौके ठोक 51 रन जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। वहीं 8 साल बाद टीम में लौटे रोनी तालुकदार ने 14 गेंदों में 4 चौके ठोक 21 रन बनाए। तोहिद हृदोय ने 17 गेंदों में 24, कप्तान शाकिब अल हसन ने 24 गेंदों में नाबाद 34 और आफिफ हुसैन ने 13 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। सीरीज की शुरुआत धमाकेदार करने के बाद बांग्लादेश 12 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now