Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच आज, घर बैठे ऐसे देख सकेंगे लाइव

Womens T20 World Cup 2023 IND W Vs WI W

IND-W vs WI-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्वकप 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय टीम अपना दूसरा मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलने वाली है। ये मैच काफी शानदार रहने की उम्मीद है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम जीत की लय बरककार रखना चाहेगी वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। ये मैच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 6:30 बजे शुरू होगा।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीता था मैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इस मैच से पहले भारतीय टीम खतरनाक लय में है। टीम ने टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान के सामने खेला था। ये मैच काफी रोमांचक था और इसमें जेमिमा रोड्रिक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत की ओर ले गई थी। वहीं अगर वेस्टइंडीज की बात करें तो वह पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से हार गई थी।

IND-W vs WI-W Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव?

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखे जा सकते हैं।

IND-W vs WI-W Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव?

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के सारे मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें जा सकते हैं।

Women’s T20 World Cup 2023 Team India: महिला विश्वकप के लिए ये है टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now