Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत में ऐसे देखें लाइव

BAN Vs ENG1

BAN vs ENG 2nd T20: बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। ये मैच भारतीयसमयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। ये मैच इंग्लैंड के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इसे जीतकर वह सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में है। दोनों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बुरी तरह से धूल चटा दी थी। इस सीरीज में बांग्लादेश 1-0 की बढ़त पर है।

पहले टी20 में इंग्लैंड को मिली थी हार

पहले टी20 मुकाबले में जोस बटलर की कप्तानी पारी के बावजूत कोई बल्लेबाज या गेंदबाज उनका साथ नहीं दे सका और टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 156 रन बनाए थे. जवाब में बांग्लादेश ने 12 गेंद पहले ही सिर्फ 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

BAN vs ENG 2nd T20 Live Streaming: यहां देखें लाइव

बांग्लादेश और इंग्लैंड खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले को भारत में लाइव देखा जा सकता है। दोनों देशों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस दोपहर 2.30 बजे से फैनकोड पर लाइव देख सकते हैं। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के किसी भी मुकाबलें को भारत में किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now