Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भारत vs ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर

WhatsApp Image 2023 03 01 At 7.55.16 AM

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। इस सीरीज में अभी तक भारतीय टीम का दबदबा रहा है। भारत 2-0 से आगे चल रही है और वह इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में वापसी के लिए उतरेगी।

Indore Live Pitch Report: कैसी है इंदौर की पिच?

इंदौर के होलकर स्टेडियम को शुरू में तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन धर्मशाला में खराब परिस्थितियों ने मैच को यहां स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया। इस प्रतिष्ठित मैदान पर अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। इंदौर की पिच की बात करें तो यहां पर लाल मिट्टी मौजूद हैं जिसके चलते स्पिनरों को मदद है। हालांकि पिच पहले दो दिन तक बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल रहने की उम्मीद है ऐसे में यहां पर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। इंदौर में पहली पारी में औसत स्कोर 353 रन है, जबकि चौथी पारी में औसत स्कोर केवल 153 रन है। यहां टॉस जीतकर कोई भी कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।

इसे भी पढ़ें:  लिटन दास ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

IND vs AUS 3rd Test Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनल पर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  जेटसिंथेसिस के ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने पेश किया महामृत्युंजय मंत्र, सोनू निगम ने दी आवाज

IND vs AUS 3rd Test Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

IND vs AUS 3rd Test: फ्री में ऐसे देखें लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है।

इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

इसे भी पढ़ें:  KKR में अचानक हुई इस धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now