Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘भारतीय टीम में कोई उपकप्तान नहीं होना चाहिए’ इंदौर टेस्ट से पहले रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

IND Vs AUS Ravi Shastri KL Rahul

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन केएल राहुल को उप-कप्तान के पद से हटा दिया है जिसके बाद से हर तरफ से सवाल उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया का अगला उप-कप्तान कौन होगा। इस पर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है और टीम में उप-कप्तान की जरुरत को ही नकार दिया है।

रवि शास्त्री ने कही ये बात

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया के उप-कप्तान और केएल राहुल के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू पोडकास्ट में कहा कि ‘टीम प्रबंधन फैसला करेगा। वे उनके रूप को जानते हैं, वे उनकी मानसिक स्थिति को जानते हैं। उन्हें पता है कि उन्हें शुभमन गिल जैसे शख्स को किस तरह से देखना चाहिए। मैं, एक पर ही विश्वास करता, कभी भी भारत के लिए उप-कप्तान नियुक्त नहीं करता। मैं इसके बजाय सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ जाऊंगा, और अगर कप्तान को मैदान छोड़ना पड़ता है, तो आप एक ऐसे खिलाड़ी को चुनेंगे उस समय संभाल सकता है, सिर्फ इसलिए कि आपको जटिलताएं पैदा करने की जरूरत नहीं है।’

इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now