Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बॉल है या बवाल? फखर जमां के होश उड़ाकर टॉम कुरेन ने तोड़ डाला मिडल स्टंप, देखें वीडियो

PSL 2023 Fakhar Zaman Tom Curran1

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा सोमवार को लाहौर कलंदर्स और इस्लामाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। यहां टॉम कुरेन की तूफानी गेंद ने पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां को इस तरह गच्चा दिया कि स्टंप ही टूट गया।

दो हिस्सों में तोड़ डाला स्टंप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा आठवें ओवर में देखने को मिला। लाहौर कलंदर्स की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे फखर जमां ने 22 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 36 रन बना लिए थे। कुरेन इस ओवर की दूसरी गेंद डालने आए तो उन्होंने इसे ऑफ की ओर नीचे रखा। गुड लेंथ पर पड़ी गेंद पर फखर ने चौका ठोकने की कोशिश की, लेकिन वे बीट हुए और बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए मिडल स्टंप से टकरा गई। ये गेंद अब इतनी खतरनाक बन चुकी थी कि जैसे ही स्टंप से टकराई इसने इसे दो हिस्सों में तोड़ डाला। ये नजारा देख फखर जमां भी दंग रह गए। आखिरकार नया स्टंप मंगाया और तब जाकर खेल शुरू हो सका।

और पढ़िए –

टॉम कुरेन ने चटकाए 3 विकेट

इस मैच में कुरेन ने काफी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। फखर के अलावा उन्होंने सैम बिलिंग्स को 33 और अब्दुल्लाह शफीक को 45 रनों पर आउट किया।

और पढ़िए –

अब्दुल्लाह शफीक की शानदार बल्लेबाजी

मैच के स्कोर की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स ने पहले 17 ओवर में 170 रन ठोक डाले। अब्दुल्लाह शफीक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 45 रन जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के ठोके। सैम बिलिंग्स ने 23 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके बाद निचले क्रम पर सिकंदर रजा और राशिद खान ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 ओवर में टीम का स्कोर 200 रन पहुंचा दिया। रजा ने 10 गेंदों में 23 और खान ने 12 गेंदों में 18 रन जड़े।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now