Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को क्यों सोशल मीडिया से दूर रहना है पसंद? बताई यह बड़ी वजह

रणवीर कपूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कहा कि वह सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित ‘द कपिल शर्मा शो’ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने पर्सनल साइड को कम दिखाना पसंद करते हैं, ताकि उनके फैंस पर्दे पर उन्हें देखने में ज्यादा दिलचस्पी लें।

लोगों का मनोरंजन करते रहना मेरे लिए संभव नहीं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शो पर बोलते हुए एक्टर ने कहा कि वह बोरिंग हैं और सोशल मीडिया पर हर समय लोगों का मनोरंजन करते रहना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इन दिनों एक्टर्स के रूप में हमारे सीक्रेट्स खुलते जा रहे है। लोग प्रोमोशन या विज्ञापन करते समय हमें हर जगह स्क्रीन पर देख रहे हैं और वे हमें सोशल मीडिया पर भी देखते हैं, ऐसे में फैंस की थिएटर में देखने की इच्छा कम हो जाती है।

रणवीर कपूर 1
रणवीर कपूर

रणबीर ने दी हैं यह हिट फिल्में 

रणबीर कपूर को ‘वेक अप सिड’ ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ समेत कई हिट फिल्में दी हैं। पॉलिटिकल ड्रामा ‘राजनीति’ में वह एक अलग अवतार में दिखे। इसके अलावा ‘रॉकस्टार’ और ‘बर्फी’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दमदार अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई। इन दिनों वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रणबीर, श्रद्धा और अनुभव सिंह बस्सी के साथ अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आए थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now