Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Brook vs Gill…भविष्य में कौन बनेगा सुपरस्टार बल्लेबाज? …स्टीव स्मिथ ने की बड़ी भविष्यवाणी

New Project162

Brook vs Gill: पिछले 1 साल में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक जबकि भारत के लिए शुभमन गिल नए स्टार बनकर उभरे हैं। इन दोनों में बल्लेबाजों को लेकर कई दिग्गज कह चुके हैं दोनों खिलाड़ी लंबी रेस वाले हैं। एक तरफ जहां राइट हैंड बल्लेबाज ब्रूक को इंग्लैंड का भविष्य कहा जा रहा है तो वहीं गिल भी टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार बताए जा रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अब इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्मिथ ने बताया कि हैरी ब्रूक और भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) में से बैटिंग का अगला बड़ा सुपरस्टार कौन होगा। स्मिथ ने हैरी ब्रूक को अगला बड़ा स्टार बताया है। उन्हें गिल से आगे रखा है।

क्यों सुपरस्टार बल्लेबाज बन सकते हैं ब्रूक?

दरअसल, ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान स्टीव स्मिथ से शुभमन गिल और हैरी ब्रूक में से किसी एक का चयन करने के लिए कहा गया था, जिसमें उन्होंने ब्रूक को चुना। स्मिथ के मुताबिक हैरी ब्रूक के अंदर वो सारी काबिलियत है, जिससे वो वर्ल्ड क्रिकेट के अगले बड़े सुपर स्टार बन सकते हैं।

हैरी ब्रूक का टेस्ट क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए बेहद शानदार खेल दिखाया है। पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में ब्रूक ने शतक ठोके थे। ब्रूक के टेस्ट क्रिकेट करियर को देखें तो 5 मैचों में उन्होंने 77.88 के औसत से 623 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं।

शुभमन गिल ने तीनों फॉर्मेट में मचाया है धमाल

शुभमन गिल की के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद टी20 में शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने वनडे में दोहरा शतक ठोका। खास बात ये है कि गिल अब तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वनडे में वो सबसे तेज 1000 रन बनाए हैं। गिल ने छोटे से करियर में ही कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now