Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चौथे टेस्ट में ड्रॉ या हार और श्रीलंका की ‘जीत’ के बावजूद फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है टीम इंडिया, बन रहे गजब समीकरण

Wtc Final Scenarios

नई दिल्ली: टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के लिए क्वालिफाई करने की जद्दोजहद में जुटी है। जहां एक ओर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में चौथा टेस्ट खेल रही है तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला शुरू हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है तो ऐसे में भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी टक्कर है।

इंडिया की जीत फाइनल में एंट्री दिला देगी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यूं तो टीम इंडिया की एक जीत फाइनल में एंट्री दिला देगी, लेकिन अहमदाबाद टेस्ट के साथ बड़ी चिंता ये भी है कि अगर भारत को इस मुकाबले में जीत नहीं मिलती है तो उसे न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच चल रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। खास बात यह है कि टीम इंडिया चौथे टेस्ट में ड्रॉ या हार और श्रीलंका की ‘एक जीत’ के बावजूद फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है। आइए जानते हैं भारत के WTC फाइनल के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं।

श्रीलंका की सिर्फ एक जीत से भारत को होगा फायदा

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया 68.52 पॉइंट्स प्रतिशत और 148 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। दूसरे स्थान पर भारत है उसके पास 60.29 पॉइंट्स प्रतिशत और 123 पॉइंट्स हैं। वहीं श्रीलंका के पास 53.33 पॉइंट्स प्रतिशत और 64 पॉइंट हैं। भारत को असली खतरा श्रीलंका से है। यदि श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में जीत दर्ज करती है तो वह फाइनल का टिकट कटा लेगी, जबकि ‘सिर्फ एक’ मैच में जीत उसे फाइनल से बाहर कर देगी। ऐसे में भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। WTC के तहत अब सिर्फ चार ही मुकाबले बचे हैं। दो मैच न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच तो वहीं एक मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया और एक साउथ अफ्रीका-वेस्ट इंडीज के बीच है।

wtc final scenarios
wtc final scenarios

श्रीलंका का एक मैच ड्रॉ हुआ तो भी भारत करेगा क्वालिफाई

आईसीसी प्रिडक्टर के अनुसार यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा मैच ड्रॉ या टीम इंडिया की हार पर खत्म होता है और वहीं श्रीलंका दो में से सिर्फ एक जीत हासिल करती है तो भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। आसान भाषा में समझें तो चौथे मैच में भारत की हार के बावजूद श्रीलंका की एक मुकाबले में हार या एक मैच में ड्रॉ भारत के लिए फाइनल का रास्ता तय कर देगी। साउथ अफ्रीका-वेस्ट इंडीज के बीच मैच का तो भारत के लिए कोई असर नहीं होगा।

ऐसे में भारत को चौथे मुकाबले में ड्रॉ या हार के बाद ये उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका भी न्यूजीलैंड से एक हार या ड्रॉ खेले। हालांकि चौथे टेस्ट का सिर्फ का सिर्फ एक ही दिन हुआ है जिसमें ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट खोकर 255 रन बना चुकी है और मजबूत स्थिति में है। ऐसे में फिलहाल ये कहना बेमानी होगा कि ये मैच हार या ड्रॉ पर खत्म होगा, लेकिन क्रिकेट में कभी भी कुछ भी हो सकता है। यदि टीम इंडिया का ये मैच ड्रॉ या हार पर खत्म हुआ और यदि श्रीलंका दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करती है तो पॉइंट्स परसेंटेज के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका क्या कमाल करती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now