Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई पहुंचे एमएस धोनी, एयरपोर्ट पर बेकाबू हुए फैंस, देखें वीडियो

IPL 2023 MS Dhoni CSK2

नई दिल्ली: आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होगा। 28 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी चेन्नई पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके फैंस का जमावड़ा लग गया। धोनी की एक झलक पाने को बेताब फैंस में एक नन्ही बच्ची भी शामिल थी। जैसे ही वो बच्ची धोनी के पास पहुंची, उसकी आंखों में चमक आ गई। माही ने भी इस बच्ची का दिल नहीं तोड़ा और खूब फोटो खिंचाए।

बेकाबू हुए फैंस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरी ओर एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की खबर आई तो फैंस भी पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका ग्रैंड वैलकम किया गया। यहां भीड़ के बीच वे सीधे कार में बैठे और होटल पहुंच गए। सीएसके ने धोनी के होटल पहुंचते ही उनकी तस्वीर शेयर की। “थला धारिसनम, आखिरकार!” फ्रेंचाइजी ने पोस्ट को कैप्शन दिया। धोनी मई 2022 से क्रिकेट से दूर हैं। वे करीब10 महीने के लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरेंगे।

शुक्रवार से ट्रेनिंग कैंप शुरू करेगी सीएसके

फ्रेंचाइजी शुक्रवार (3 मार्च) को सीजन के लिए अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर रही है। इस बीच धोनी की टीम को एक और खुशखबरी मिल गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को भरोसा है कि बेन स्टोक्स आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पूरे आईपीएल उपलब्ध रहेंगे

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज से कहा- “नीलामी से पहले बीसीसीआई ने हमें बताया था कि इंग्लिश खिलाड़ी पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे।” इससे पहले स्टोक्स ने खुद बयान देकर कहा था कि चिंता न करें। मैं आईपीएल खेलने जाऊंगा। दरअसल, हाल ही स्टोक्स के चोटिल होने के बाद उनके आईपीएल में खेलने पर संशय की स्थिति बन गई थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now