Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

छक्का कूटने गए थे अय्यर… Lyon ने ऐसे किया शिकार, देखें

New Project126

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने भले ही दिल्ली टेस्ट में विजय हासिल की हो, लेकिन एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर है, जिन्हें सूर्यकुमार यादव की जगह दिल्ली टेस्ट में मौका मिला था।

अय्यर ने फैंस को किया निराश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पिछले साल टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर दिल्ली टेस्ट में फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में 4 रन बनाने वाले अय्यर का बल्ला दूसरी पारी में भी खामोश रहा। वह 12 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि टीम इंडिया 115 रनों के छोटे से टारगेट का पीछा कर रही थी। अय्यर को नाथन लायन ने शिका बनाया।

ऐसे हुए अय्यर आउट

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लायन 22वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने बाहर निकलकर विड विकेट के ऊपर से छक्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन बाउंड्री के करीब टॉड मर्फी ने उनका कैच लपक लिया। इस तरह अय्यर विकेट गंवा बैठे।

दिल्ली टेस्ट मैच की हीरो बने जडेजा

टीम इंडिया के लिए दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा हीरो बने। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लिए। साथ ही बल्ले से 26 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अश्विन ने कुल 6 विकेट लिए और अक्षर पटेल ने पहली पारी में 74 रनों की शानदार पारी खेली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now