Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दगा कर बैठी हरमनप्रीत कौर किस्मत, धोनी की तरह क्रीज तक नहीं पहुंच पाया बल्ला, देखें वीडियो

IND W Vs AUS W Harmanpreet Kaur Runout1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस तरह आउट हुईं कि टीवी और मोबाइल से चिपके बैठे करोड़ों दर्शक स्तब्ध रह गए। कप्तान से जीत की उम्मीद लगाए बैठे क्रिकेटप्रेमियों को ये झटका 15वें ओवर में लगा।

शानदार अर्धशतक ठोक बल्लेबाजी कर रही थीं हरमन

कप्तान हरमनप्रीत कौर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक चुकी थीं। उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन जड़ दिए थे। 15वें ओवर में जॉर्जिया वारेहम ने जैसे ही गेंद डाली। हरमन ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर स्वीप किया। वे तेजी से एक रन भागीं, लेकिन जैसे ही दूसरा रन पूरा करने स्ट्राइक एंड पर पहुंचने लगीं तो उनका बल्ला जमीन में ही रह गया और उन्हें एलिसा हीली ने गिल्लियां बिखेर कर आउट कर दिया। हरमन इससे पहले कि क्रीज तक अपने पांव पहुंचा पातीं, वे रनआउट हो गईं। एक बार तो हरमन की बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के पैर कांपने लगे, लेकिन जैसे ही वे आउट हुईं, उनके खेमे में खुशी बिखर गई।

दिलाई धोनी की याद

हरमन के इस रनआउट ने धोनी की याद दिला दी। दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी भी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रनआउट हुए थे। खास बात यह है कि ये भी सेमीफाइनल मुकाबला ही था।

इसे भी पढ़ें:  Ravindra Jadeja ने उंगली पर क्या लगाया था ? मैच रेफरी के सामने कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

5 रन से मुकाबला हारी टीम इंडिया

जेमिमा, हरमन और निचले क्रम पर लगभग हर बल्लेबाज की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया को इस मुकाबले में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रोड्रिग्स ने 24 गेंदों में 6 चौके लगाकर 43 रन बनाए तो वहीं हरमन ने 52 रन जड़े। ऋचा घोष ने 14, दीप्ति शर्मा ने 20 और स्नेह राणा ने 11 रन बनाए। इस हार के बाद टीम इंडिया का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now