Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धोनी की टीम को बड़ा झटका, बड़े मैचों में नहीं दिखेगा ये खिलाड़ी

Csk Ben Stokes Confirms Unavailabil In Ipl Playoffs

IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले MS धोनी की टीम CSK को एक और झटका लगा है। आलराउंडर काइल जेमिसन पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। जबकि अब टीम में शामिल एक दिग्गज खिलाड़ी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह प्लेऑफ के मैचों का हिस्सा नहीं होंगे।

बेन स्टोक्स प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने से पहले ही CSK को एक और बुरी खबर आई है। टीम के स्टॉर आलराउंडर और कप्तानी तक के दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने क्लीयर कर दिया है कि वह आईपीएल में प्लेऑफ के मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में अगर CSK प्लेऑफ में जाती है तो स्टोक्स वहां खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

और पढ़िए –

स्टोक्स ने इस वजह से लिया फैसला

बताया जा रहा है कि ने यह फैसला एशेज सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच में हिस्सा लेने की वजह से किया है। क्योंकि स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी की वजह से इस मैच में हिस्सा लेना पड़ेगा। वहीं इसके बाद वह एशेज की तैयारियों में जुटेंगे, इसलिए स्टोक्स ने आईपीएल के प्लेऑफ मैंचों में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है।

स्टोक्स का कहना है कि वह एशेज और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए प्राथमिकता देना चाहते हैं, ऐसे में टीम को पर्याप्त समय दे सकू इसलिए वह यह फैसला ले रहे हैं। स्टोक्स ने इस बात की जानकारी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही दूसरे टेस्ट मैच से पहले की है। बता दें कि स्टोक्स CSK के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। लेकिन उनका यह फैसला टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।

और पढ़िए –

और पढ़िए – 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now