Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिग्गज कंगारू बल्लेबाज दिल्ली टेस्ट से बाहर हुआ

David Warner Out Of Delhi Test Mohammad Siraj Was Hit Bouncer

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच के दौरान ही एक बड़ा झटका लगा है। कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर कल बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्हें दिल्ली टेस्ट से बाहर किया गया है। जबकि कनकशन सब्सिट्यूट के लिहाज से मैट रेनशॉ को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है।

फिट नहीं हैं David Warner

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कल बल्लेबाजी करते वक्त मोहम्मद सिराज लगातार दो बाउंसर गेंदों पर डेविड वॉर्नर पूरी तरह से गच्चा खा गए। जिसके बाद उन्होंने कुछ देर तक अपनी बल्लेबाजी रोकी भी थी। हालांकि उन्होंने अपनी पारी शुरू की थी। लेकिन वह मोहम्मद शमी की गेंद पर पवेलियन लौट गए थे। फिलहाल बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है, ऐसे में वह दिल्ली टेस्ट में आगे नहीं खेलेंगे।

बता दें कि डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए थे, लेकिन उन्हें लगातार मोहम्मद सिराज की उछालभरी गेंदे खेलनी पड़ी। ऐसे में उनका हाथ भी चोटिल हो गया था। जबकि एक गेंद सीधी उनके हेलमेट पर जाकर लगी थी। इसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी तो जारी रखी, लेकिन जब उनका मेडिकल चेक-अप किया गया तो फिर उन्हें दिल्ली टेस्ट से बाहर रहने की सलाह दी गई, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट के फैसले के लिहाज से उन्हें टीम से बाहर किया गया।

Warner की जगह मैट रेनशॉ

वहीं दिल्ली टेस्ट से बाहर हुए डेविड वॉर्नर की जगह मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। अब दूसरी पारी में वॉर्नर की जगह मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि मैट रेनशॉ को नागपुर टेस्ट में भी शामिल किया गया था, लेकिन वह दोनों पारियों में फ्लॉप नजर आए थे। ऐसे में अब उन्हें फिर से मौका दिया गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now