Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली टेस्ट के लिए टीम इंडिया के इस धाकड़ बैटर ने मारी एंट्री

Published on: 14 February 2023
IND Vs AUS 3

Ind vs Aus: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। यानी कि वो दिल्ली टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

बीसीसीआई ने दी जनाकारी

इसकी जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है। श्रेयस के फिट होने और टीम के साथ जुड़ने की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने कहा कि ‘पीठ के चोट से जूझ रहे ने एनसीए में अपना रिहैब पूरा कर लिया है अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा मंजूरी दे दी गई है। श्रेयस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टीम में शामिल होंगे।

और पढ़िए –

 

किसकी जगह खेलेंगे श्रेयस 

श्रेयस अय्यर के टीम में आने से सूर्यकुमार यादव की जगह पर संकट मंडराने लगा है। श्रेयस अय्यर के टीम में शामिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव को श्रेयस अय्यर की जगह ही टीम में शामिल किया गया था।

और पढ़िए –

दिल्ली टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो। शमी, मो। सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now