Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

डीन एल्गर ने दिखाई चालाकी, Blackwood ने बाउंड्री के पास लपक लिया शानदार कैच, देखें वीडियो

SA Vs WI Dean Elgar Jermaine Blackwood1

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से ओपनिंग करने आए पूर्व कप्तान डीन एल्गर और एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 35 ओवर तक 137 रन ठोक डाले। शानदार बल्लेबाजी करते हुए एल्गर अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। 36वें ओवर में उन्होंने जोसेफ की पहली ही गेंद पर चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए, लेकिन तीसरी ही बॉल पर वे चालाकी दिखाने के चक्कर में आउट हो गए।

जर्मेन ब्लैकवुड ने लपका शानदार कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ओवर द विकेट आए ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, इस बॉल ने टप्पा पड़ने के बाद उछाल लिया और ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी। इस पर एल्गर ने चालाकी दिखाते हुए शॉट लगाया और बॉल को फाइन लेग के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन यहां खड़े फील्डर जर्मेन ब्लैकवुड ने दोनों हाथ ऊपर उठाए और पीछे जाती बॉल को पकड़ इतना शानदार कैच लपका कि सब दंग रह गए। ये कैच लेने के बाद वे मैदान में गिर गए, लेकिन बॉल उनके हाथ से नहीं छूटी।

और पढ़िए –

और पढ़िए –

एल्गर ने ठोके 71 रन

इस तरह शतक की ओर बढ़ रहे डीन एल्गर को 71 रन पर पवेलियन जाना पड़ा। एल्गर ने कुल 118 गेंदें खेलीं और 11 चौके ठोके। साउथ अफ्रीका के लिए तीसरे नंबर पर डेब्यू करने वाले बल्लेबाज टॉनी डे जोर्जी उतरे। स्कोर की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 52 ओवर में 1 विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे शतक के बेहद करीब हैं।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now