Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

IND vs WI, Women’s T20 World Cup: महिला वर्ल्ड कप टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की टीम आमाने-सामने हैं। यह मैच न्यूलैंड्स के केपटाउन में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 118 रन बनाए हैं।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच में भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकट लिए हैं। दीप्ति शर्मा ने एफी फ्लेचर को बोल्ड किया। इसी के साथ दीप्ति के टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे हो गए। वह टी20 100 विकेट लेनी वाली पहली भारतीय महिल खिलाड़ी हैं। इस मामले में उन्होंने पूनम यादव (98 विकेट) को पीछे छोड़ा।

भारत के सामने 119 का टारहगेट

वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 119 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 118 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मैच में चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। स्टेफिनी टेलर ने 42 रन और शेमाइन कैंपबेल ने 30 रन बनाए।

भारतीय टीम की ओर से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। उनके टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट भी हो गए हैं। दीप्ति ने एफी फ्लेचर (0 रन), स्टेफिनी टेलर (42 रन) और शेमाइन कैंपबेल (30 रन) के विकेट लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

वेस्टइंडीज : हेली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफिनी टेलर, शेमाइन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, एफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स, शकीरा सलमान और करिश्मा रामहरक।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now