Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एलिसा हिली का साथ देंगी Deepti Sharma, यूपी वॉरियर्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

WPL 2023 Deepti Sharma

WPL 2023: विमेंस प्रीमयर लीग यानी महिलाओं के आईपीएल की शुरुआत 4 मार्च 2023 से होने वाली है। वीपीएल के पहले सीजन में कुल 5 टीमें मैदान में होंगी। इन पांच टीमों ने हाल में हुई नीलामी में कई खिलाड़ियों को खरीदकर अपने आप को मजबूत किया। इसके बाद यूपी वॉरियर्स की टीम ने अपने उप-कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। यूपी वॉरियर्स ने भारत की शानदार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को ये जिम्मेदारी सौंपी हैं।

2.6 करोड़ में बिकी थी दीप्ति शर्मी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत की शीर्ष हरफनमौला दीप्ति शर्मा को आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में शनिवार को यूपी वॉरियर्स का उप-कप्तान नियुक्त किया गया। इस 25 साल की खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम से जोड़ा था। भारतीय महिला टीम की एक प्रमुख सदस्य दीप्ति देश की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है जिसके पास विदेशों की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है।

5 मार्च को शुरू होगा यूपी वॉरियर्स की टीम

WPL यानी महिलाओं के आईपीएल की शुरुआत अगले महीने 4 मार्च से होनी है। पहले सीजन में एलिसा हिली की कप्तानी में यूपी वॉरियर्स की टीम अपना पहला मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी। उसके सामने गुजरात जाइंट्स की टीम होगी।

WPL 2023 UP Warriors Team:

एलिसा हीली (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा(उप-कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, शाबनीम इस्माइल, अंजली सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस याशारी, किरन नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now