Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गौतम गंभीर की मेहनत पर फिरा पानी, वर्ल्ड जायंट्स ने इंडियन महाराजा को 2 रन से दी मात

LLC 2023 Gautam Gambhir

LLC 2023: कतर के दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को इंडियन महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में वर्ल्ड जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन टीम को 2 रनों के छोटे से अंतर से मात दे दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मैच में इंडियन महाराजा की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे थे वहीं वर्ल्ड जायंट्स की कमान एरोन फिंच के हाथों में थी। मैच में टॉस जीतकर वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वही 167 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया महाराजा की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी।

हरभजन सिंह ने लिए चार विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड जायंट्स की टीम166 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शेन वॉटसन ने 32 गेंद में सर्वाधिक 55 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 31 गेंद में 53 रन का योगदान दिया। वहीं भारत की तरफ से हरभजन सिंह ने 4 विकेट झटके।

गौतम गंभीर की पारी खराब

महाराजा के लिए पारी का आगाज करते हुए कप्तान गौतम गंभीर जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने 42 गेंद में 68 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली। हालांकि उनके विकेट के बाद पारी को कोई भी ठीक से संभाल नहीं पाया। आखिरी ओवर में टीम को 8 रन चाहिए थे लेकिन ब्रेट ली ने घाकड़ गेंदबाजी कर मैच भारत के हाथों से छीन लिया।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now