Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुजरात जायंट्स ने इस तूफानी बल्लेबाज को बनाया कप्तान…

Published on: 27 February 2023
New Project216

WPL 2023: 4 मार्च से पहले महिला प्रीमियर लीग की शुरू हो रहा है। महिलाओं के पहले आईपीएल सीजन के लिए टीम गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ खिलाड़ी बेथ मूनी (Beth Mooney) को कप्तानी सौंपी है।

विमेंस प्रीमियर लीग के लिए हाल में हुई नीलामी में बेथ मूनी का बेस प्राइस 40 लाख रूपये का था। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात के टक्कर देखने को मिली, हालांकि अंत में 2 करोड़ रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीद लिया था।

कौन हैं बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलिया टीम की सीनियर खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। उनके पास लंबी पारी खेलने की क्षमता है। वह मैदान के किसी भी कौने में शॉट्स खेल सकती हैं। हाल में हुई महिला टी20 विश्वकप में उनके बल्ले से रनों की बारिश हुई। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मूनी की 73 रनों की नाबाद पारी के दम पर साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराकर छठवीं बार टी20 विश्वकप पर कब्जा किया है।

और पढ़िए –

बेथ मूनी का क्रिकेट करियर

बेथ मूनी की उम्र 29 साल हो गई है। उनके पास टी20 का अच्छा खासा अनुभव है। मूनी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 57 एकदिवसीय और 83 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनमे उन्होंने क्रमश 184, 1941 और 2350 रन बनाए हैं। टी20 में मूनी का सर्वाधिक स्कोर नॉटआउट 117 रनों का है। इस छोटे फॉर्मेट में मूनी ने 2 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now