Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गुस्सा थे विराट कोहली, हुआ कुछ ऐसा खुशी से उछल पड़े

Published on: 18 February 2023
Virat Kohli Became Happy Chole Bhature

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से महज एक रन पीछे रह गई। लेकिन आज मैच में पूरे दिन टीम इंडिया के स्टार के बल्लेबाज विराट कोहली छाए रहे, उनके आउट होने को लेकर विवाद भी हुआ। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली खुश होते नजर आ रहे हैं।

खाना आते ही खुश हो गए विराट

जब 44 रनों पर खेल रहे थे तब उनका विकेट गिरा। लेकिन अंपायर नितिन मेनन के फैसले से वह नाखुश नजर आए। विराट ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर कोच राहुल द्रविड़ से भी शिकायत की। बाद में वह शायद इसी मुद्दे को लेकर कोच राहुल द्रविड़ से बात कर रहे थे। लेकिन इस बीच विराट कोहली ने अपने लिए कुछ खाने के लिए बुलाया था। जैसे ही उन्होंने देखा कि उनका खाना आ गया है तो वह खुश गए।

और पढ़िए – 

विराट का reaction हो रहा वायरल

खास बात यह है कि खाना आने के बाद विराट कोहली ने जोर ताली बजाकर जो reaction दिया वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली के इस reaction पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट कोहली ने दिल्ली के स्पेशल छोले भटूरे मगवाएं हैं, जिससे वह इतने खुश नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट को भूख लगी थी, इसलिए अब वह जमकर खाने वाले हैं। यही वजह रही कि उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

और पढ़िए 

विराट ने खेली 44 रनों की पारी

आज विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन अंपायर के फैसले से वह संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि गेंद पेड पर पहले लगी या बल्ले पर इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल टीम इंडिया पर 62 रनों की लीड हो चुकी है। ऐसे में दूसरी पारी में विराट कोहली की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। दूसरी पारी में फैंस विराट से अच्छी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now