Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हार्दिक की टीम Gujarat Titans को झटका, यह खिलाड़ी चोटिल

Hardik Pandya Team Gujarat Titans Player Josh Little Injured

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। कई टीमों ने अपना कैंप भी शुरू कर दिया है। लेकिन आईपीएल की शुरुआत से पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धाकड़ खिलाड़ी सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गया है। माना जा रहा है कि वह कुछ शुरुआती मैचों से बाहर भी हो सकते हैं।

जोश लिटिल को लगी चोट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आयरलैंड के स्टार खिलाड़ी जोश लिटिल को गुजरात टाइंटस ने 4.40 करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाकर खरीदा था। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही वह चोटिल हो गए। जोश लिटिल पाकिस्तान सुपर लीग में भी हिस्सा ले रहे थे, जहां एक मैच के दौरान उन्हें चोट लगी, जिसके चलते उन्हें पीएएसल भी छोड़ना पड़ा है। जोश लिटिल पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर अपने देश वापस लौट गए हैं। जहां वह रिकवरी करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि वह कुछ मैचों में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगे।

और पढ़िए –

IPL में आयरलैंड के पहले खिलाड़ी

खास बात यह है कि जोश लिटिल आयरलैंड के ऐसे पहले खिलाड़ी है, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है। क्योंकि पहली बार किसी आयरिश प्लेयर को आईपीएल में चुना गया है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। लेकिन गुजरात ने उन्हें 4.40 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया। लेकिन वह आईपीएल शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए हैं।

जल्द फिट होने की जताई जा रही उम्मीद

हालांकि बताया जा रहा है कि जोश लिटिल जल्द ही फिट हो सकते हैं। ऐसे में वह आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच मिस करने के बाद वापस टीम से जुड़ सकते हैं। क्योंकि अगर उन्हें अपना आईपीएल अनुबंध पूरा करना है तो उन्हें जल्द ही चोट से उबरना होगा। खास बात यह है कि गुजरात को भी जोश की जरुरत पड़ेगी, क्योंकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने क्रिकेट से सभी को प्रभावित किया है। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 11 विकेट निकाले थे।

और पढ़िए –

IPL में गुजरात की टीम

(कप्तान), मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, शिवम मावी, केन विलियमसन, अभिनव सदरंगानी, शुभमन गिल, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, अल्जारी जोसेफ, बी. साईं सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, जोश लिटिल, केएस भरत, ओडीन स्मिथ, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, यश दयाल, उर्विल पटेल, मोहित शर्मा।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now