Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Harmanpreet Kaur vs मेग लैनिंग, यहां देखें लाइव

WPL 2023 MI Vs DC Harmanpreet Kaur Meg Lanning

WPL 2023 MI vs DC: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच काफी शानदार होने वाला है क्योंकि अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने एक भी मैच गंवाया नहीं है। ऐसे में मुंबई और दिल्ली अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा। मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मैग लेनिंग करेंगी।

खतरनाक फॉर्म में दिल्ली की टीम

बता दें कि वुमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स को मात दी है वहीं बाद में यूपी वॉरियर्स को भी रोमांचक तरीके से हरा दिया। इसी के साथ टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं।

मुंबई इंडियंस ने दिखाया दमखम

वीपीएल में हरमनप्रीत कौर की टीम का भी धाकड़ प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया वहीं बाद में आरसीबी को भी बुरी तरह से मात दी है। टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

MI vs DC Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

MI vs DC Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले इस मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now