Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हसन अली ने उखाड़ फेंके Cadmore और Powell के स्टंप

New Project185

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 में एक से बढ़कर एक नजार देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार रात इस लीग का 12वां मुकबला खेला गया, जिसमें तेज गेंदबाज हसन अली ने खतरनाक गेदंबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने अपनी टीम इस्लामाबाद के लिए 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने पेशावर टीम के 2 खतरनाक बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अपनी कहर बरपारी गेंदों से उन्होंने कोहलेर काडमोर और रॉवमेन पॉवेल को आउट किया। यह दोनों बल्लेबाज हसन अली की खतरनाक गेंदों पर क्लीन बोल्ड हुए। काडमोर ने 1 रन बनाया तो वहीं रॉवमने पॉवेल खाता तक नहीं खोल पाए। हसन अली पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लाबाद की तरफ से खेल रहे हैं।

हसनी अली ने 1 ओवर में दो बल्लेबाजों को किया बोल्ड

दरअसल, हसन अली मैच के दौरान अपनी टीम के लिए पारी का 10वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने काडमो को गच्चा देकर बोल्ड किया फिर अगली बॉल डॉट निकालने के बाद अगली गेंद पर पॉवेल की गिल्लियां उड़ा दीं। यह मैच इस्लामाबाद ने 6 विकेट से अपने नाम किया।

इस्लामाबाद और पेशावर जाल्मी के बीच हुआ था मैच

अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में इस्लामाबाद और पेशावर जाल्मी की टीमें आमने-सामने थीं। इस्लामाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पेशावर को 20 ओवर में 8 विकेट लेकर 156 पर रोक दिया। 157 रनों के टारगेट को इस्लामाबाद की टीम ने 14.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। गुरबाज ने 62 जबकि डुसेन 42 और अंत ममें आसिफ अली ने 13 गेंद में 29 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को मैच जिता दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now