Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हवा में लहराते हुए सीधे स्टंप में घुस गई गेंद, चारों खाने चित्त हो गया बल्लेबाज, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 2nd Test Jack Leach Will Young

NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने 435 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को जल्दी आउट कर दिया और फॉलो ऑन दे दिया। वहीं इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की हालांकि बाद में लगातार विकेट गंवाना शुरू कर दिए। टीम ने पहले ओपनर्स डेवोन कॉन्वे और टॉम लेथम का विकेट गंवाया वहीं बाद में युवा खिलाड़ी विल यंग ने एक बार फिर से निराश किया और मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैक लीच ने अपना शिकार बनाया।

जैक लीच की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए विल यंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड ने जब युवा खिलाड़ी विल यंग को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में शामिल किया था तो उन्हें उम्मीद थी कि वह सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे लेकिन इस सीरीज में वे फेल होते नजर आ रहे हैं। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वे मात्र 2 रन पर आउट हो गए थे वहीं दूसरी पारी में भी वे कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वे जब बल्लेबाजी करने आए थे तो टीम अच्छी स्थिति में थी लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए।

इंग्लैंड की तरफ से 62वां ओवर अनुभवी गेंदबाज जैक लीच करने आए। उन्होंने शुरुआत से ही विल यंग को परेशान करना शुरू कर दिया वहीं ओवर की चौथी गेंद उन्होंने शानदार लेंथ पर डाली। उनकी गेंद हवा में ही लहराई और टप्पा पड़ते ही सीधे स्टंप में धुस गई। वहीं विल यंग लेंथ को ही पड़ नहीं पाए और अलग ही दिशा में शॉट मारने गए जिससे वे आउट हो गए।

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now