Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हवा में उछलकर शॉट मारने जा रहे थे Ben Stokes, Tom Latham ने लपक लिया शानदार कैच, देखें वीडियो

NZ Vs ENG 1st Test Ben Stokes Tom Latham

ENG vs NZ 1st Test: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इंग्लैंड के अभी तक 5 विकेट गिरा दिए। मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आते ही तीन चौके जड़ दिए और वे बड़ा स्कोर करना चाह रहे थे कि लेकिन युवा गेंदबाज ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

शॉर्ट पिच गेंद पर स्टोक्स का करारा प्रहार, लेथम ने लपका कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल ब्रेंडम मक्कलम जब से इंग्लैंड के कोच बने हैं उन्होंने खेलने के तरीके को ही बदल दिया है। इंग्लैंड अब बेजबॉल क्रिकेट खेलती है और हर खिलाड़ी शॉट मारने की फिराक में रहता है ताकि गेंदबाज पर दबाव बना रहे। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने यही सोचा।

स्टोक्स ने आते ही तीन चौके जड़ दिए और वहीं 38वें ओवर में न्यूजीलैंड की तरफ से युवा गेंदबाज स्कॉट कगलेजिन गेंदबाजी करने आए। उन पर दबाव बनाने के लिए स्टोक्स ने लगातार प्रयास किए। वहीं ओवर की पांचवी गेंद स्कॉट ने शॉर्ट पिच लेंथ पर डाली जिसपर स्टोक्स ने हवा में उछलकर शॉट मारा लेकिन गेंद बुलेट की रफ्तार से टॉम लेथम के पास पहुंच गई जिन्होंने शानदार कैच लपककर स्टोक्स को पेवेलियन की ओर भेज दिया।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी (c), नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर

इंग्लैंड प्लेइंग 11

बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (सी), बेन फोक्स (डब्ल्यूके), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now