Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हीरो बनने गए थे मैथ्यू वेड… Ihsanullah ने उड़ा डाला स्टंप, देखें

New Project196

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के तहत आज 14वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान की टीमें आमने-सामने हैं। पहले खेलते हुए कराची किंग्स ने 167 रन बनाए हैं, इस सम्मानजन स्कोर का मुल्तान सुल्तान की टीम पीछा कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुल्तान सुल्तान और पाकिस्तान के उभरते हुए सितारे 20 साल के Ihsanullah एक बार फिर कमाल की बॉलिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले हैं। उन्होंने कराची किंग्स के बल्लेबाज मैथ्यू वेड को खतरनाक गेंद पर क्लीन बोल्ड किया।

Ihsanullah ने किया मैथ्यू वेड का शिकार

दरअसल, मुल्तान सुल्तान के लिए तेज गेंदबाज Ihsanullah पारी का 19वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद वेड ने पीछे की तरफ छक्का लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वह रफ्तार से मात खा गए और गेंद ने स्टंप उखाड़ दिया। आउट होने के बाद बल्लेबाज सीधा पवेलियन लौट आया। वेड ने 47 गेंद में 46 रन बनाए।

कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान मैच स्कोर

दरअसल, कराची किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता स्वीकार किया और निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 167 रन बनाए हैं। कराची के लिए मैथ्यू वेड ने 46, जेम्स विंस ने 27, तायब ताहिर ने 65 जबकि शोएब मलिक ने 10 और कप्तान इमाद वसीम ने 14 रनों का योगदान दिया। अब मुल्तान सुल्तान को जीत के लिए 168 रन बनाने हैं।

दोनों टीमों की प्लेइँग 11

कराची किंग्स– मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), जेम्स विंस, तैयब ताहिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम (सी), बेन कटिंग, इरफान खान, आमेर यामीन, मुहम्मद मूसा, तबरेज शम्सी, आकिफ जावेद

मुल्तान सुल्तान- शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (w/c), रिले रोसौव, डेविड मिलर, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, अनवर अली, अकील होसेन, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now