Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS 3rd Test: 2 विकेट लेते ही कपिल देव को पछाड़ देंगे अश्विन…अपने नाम दर्ज करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

Published on: 27 February 2023
New Project211

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत इंदौर में तीसरा टेस्ट मैच होना है। 1 मार्च से शुरू होने वाले इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन के पास कमाल करने का बड़ा मौका है। वह 2 विकेट लेते ही दिग्गज आलराउंडर रहे कपिल देव को इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

टीम इंडिया को पहला विश्वकप जिताने वाले कपिल देव के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 356 मैचों की 448 पारियों में 687 विकेट हैं। वहीं अश्विन 268 मैचों की 346 पारियों में 686 विकेट ले चुके हैं। अब 1 विकेट लेकर वह कपिल देव की बराबरी करेंगे। अगर 2 विकेट ले लेते हैं तो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे। ऐसा करते ही टीम इंडिया के लिए अश्विन इंटरनेशल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन जाएंगे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

  1. अनिल कुंबले- 956
  2. हरभजन सिंह- 711
  3. कपिल देव- 687
  4. आर अश्विन- 686
  5. जहीर खान- 597

कौन हैं रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं। वह एक बेहतर आलराउंड हैं। जो गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाते हैं। वह भारत के लिए 90 टेस्ट में 463 जबकि 113 वनडे में 151 और 65 टी20 में 72 विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर के तहत खेले गए पिछले 2 मुकाबलों में कुल 14 विकेट ले चुके हैं। नागपुर टेस्ट में उन्होंने जबकि दिल्ली टेस्ट में 6 विकेट निकाले थे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now