Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS 3rd Test: ‘तिहरे शतक’ से सिर्फ 1 कदम दूर हैं विराट कोहली…बैटिंग नहीं इस मामले में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

New Project210

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जाना है। 1 मार्च से होने वाले इस टेस्ट मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) एक खास रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। अगर वह 1 कैच पकड़ लेते हैं तो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल कैच पकड़ने वाले दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में राहुल द्रविड़ पहले नंबर पर हैं। विराट कोहली इंदौर में अपने क्रिकेट करियर का तीनों फॉर्मेट में 493वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे। इस मुकाबले में उनके पास 1 कैच लेकर अपने नाम बड़ा रिकार्ड दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा।

कोहली के नाम दर्ज हैं 299 कैच

विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 299 पकड़े हैं। कैचों के मामले में तिहरा शतक पूरा करने के लिए उन्हें एक कैच लपकना होगा। जिसे वह इंदौर टेस्ट में पूरा कर सकते हैं। कोहली से पहले दुनिया में 6 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 300 कैच लपके हैं। इस लिस्ट में विराट 7वें नंबर पर मौजूद हैं।

विराट भविष्य में तोड़ सकते हैं राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

भारत की तरफ से राहुल द्रविड़ ने 509 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 334 कैच लपके हैं। वह फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में सेवा दे रहे हैं। विराट आने वाले समय में द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1. महिला जयवर्धने – 440
2. रिकी पोंटिंग – 364
3. रॉस टेलर – 351
4. जैक कैलिस – 338
5. राहुल द्रविड़ – 334
6. स्टेफेन फ्लेमिंग – 306
7. विराट कोहली – 299
8. ग्रीम स्मिथ – 292
9. माइकल वॉघ – 289
10. ब्रायन लारा – 284

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now